ANEK- आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन होगा बड़ा धमाका!
अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'आर्टिकल 15' जैसी दमदार फिल्म देने के बाद अनुभव सिन्हा काफी शानदार वापसी करने वाले हैँ। कुछ समय पहले एक फिल्म का ऐलान हुआ था जिसका नाम अनेक है। इस फिल्म में फिर से अनुभव सिन्हा और आयुष्मान खुराना साथ में नजर आने वाले हैँ। अभिनेता आयुष्मान खुराना की लगभग हर फिल्म काफी शानदार साबित होती है और स्टोरी से वो लोगों का दिल जीत लेते हैं।
लेकिन इस समय फिल्म से एक शानदार खबर सामने आ रही है। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऐलान हुआ है। कुछ समय से लगातार ये देखने को मिल रहा है कि फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो रहा है।

आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 17 सितंबर 2021 को रिलीज होगी। आयुष्मान खुराना ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. 'नाम अनेक लेकिन रिलीज डेट एक, मिलते हैं आपसे 17 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में।'

रिलीज का इंतजार
इसका ऐलान होते ही उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने कुछ समय पहले इस फिल्म का ऐलान करते हुए अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया था जो कि काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

खतरनाक लुक
आयुष्मान इसमें काफी खतरनाक लुक में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि कहानी काफी दमदार साबित होने वाली है।

कंटेंट काफी शानदार लाते हैं
आयुष्मान खुराना की फिल्मों को लेकर मशहूर है कि कंटेंट काफी शानदार लाते हैं और अभी तक एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं देने वाले एक्टर हैँ।

डॉक्टर जी
इस फिल्म के अलावा आयुष्मान खुराना फिल्म डॉक्टर जी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिसका ऐलान कुछ समय पहले हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications