अंधाधुन का चीनी पोस्टर - धमाके को तैयार है आयुष्मान खुराना की फिल्म, नए नाम के साथ
आयुष्मान खुराना के लिए साल 2018 काफी शानदार रहा है और 2019 में भी वो कई धमाके करने वाले हैं। 2018 की बेस्ट फिल्मों में से एक अंधाधुन अब चीन में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म का पोस्टर भी निकाल दिया गया है और चीन में फिल्म पियानो प्लेयर के नाम से रिलीज़ होगी। श्रीराम राघवन फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
श्रीराम राघवन ने बताया कि वो 10 साल पहले बीजिंग के एक कैफे में घुसे तो नासिर हुसैन साहब की कारवां चल रही थी। गाने छोड़कर पूरी फिल्म चीनी भाषा में डब की गई थी। मुझे बताया गया कि उस समय की वो फेवरिट फिल्म थी। अब देखना है कि वहां के दर्शक हमारी म्यूज़िकल थ्रिलर को कितना पसंद करते हैं।

गौरतलब है कि अंधाधुन एक ऐसे पियानो प्लेयर की कहानी है जो अंधा नहीं है लेकिन अंधा बनने की कोशिश करता है क्योंकि उसे एक फिल्म में ऐसा किरदार निभाना है। हालांकि कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जहां उसे वाकई अंधा बनना पड़ता है। लेकिन जब वो अंधा वाकई हो जाता है तो उसे अंधा ना होने का नाटक करना पड़ता है।
इतने सारे कन्फ्यूजन में फिल्म में आयुष्मान खुराना का साथ निभाया है तबू और राधिका आप्टे ने। फिल्म इसी साल चीन में रिलीज़ होगी। देखिए अब तक चीन बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन -


Click it and Unblock the Notifications











