आयुष्मान खुराना की अंधाधुन ने पूरे किए 100 दिन, साल 2018 की बेस्ट फिल्म, सुपरहिट

आयुष्मान खुराना की अंधाधुन को बॉक्स ऑफिस पर टिक हुए 100 दिन हो गए और इस बात का जश्न आयुष्मान खुराना ने फिल्म से कुछ बिहांइड द सीन वीडियो शेयर करके मनाया। आयुष्मान खुराना और श्रीराम राघवन की अंधाधुन, इस साल की बेस्ट फिल्म कही जा रही है। फिल्म हर अवार्ड फंक्शन में कई अवार्ड अपने नाम करने वाली है।

आयुष्मान खुराना के करियर के लिहाज़ से साल 2018 बहुत ही शानदार रहा है। दो फिल्मों के साथ उन्होंने कुल 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस को दिए। दिलचस्प ये कि ये 200 करोड़ आयुष्मान ने 15 दिन के अंदर ही दिए। दरअसल, 2018 में उनकी दो फिल्में अंधाधुन और बधाई हो केवल 15 दिन के अंतर पर रिलीज़ हुई थी।

ayushmann-khurrana-s-andhadhun-completes-100-days-at-the-box-office

अंधाधुन जहां बॉक्स ऑफिस को 72 करोड़ की कमाई देकर हिट फिल्म साबित हुई वहीं दूसरी तरफ बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस को 132 करोड़ दिए। अंधाधुन एक कॉमेडी - सस्पेंस फिल्म है जहां आयुष्मान खुराना एक अंधे पियानो प्लेयर का किरदार निभा रहे हैं जो अंधा नहीं होता है।

लेकिन दिलचस्प ये है कि हालात के चलते वो सच में अंधा हो जाता है। जब वो अंधा नहीं था तो सबको लगा कि अंधा है लेकिन जब वो अंधा है तो वो किसी को ये लगने नहीं देना चाहता कि वो अंधा है। उफ्फ कन्फ्यूज़ हो गए ना। फिल्म में भी इतने ही भारी भरकम ट्विस्ट थे। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो इसे देखिए ज़रूर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X