'एन एक्शन हीरो' के फ्लॉप होने के पीछे ये थी वजह, आयुष्मान खुराना ने खुद बताई वजह

आयुष्मान खुराना बिल्कुल अलग स्क्रिप्ट को चुनने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली दो फिल्में 'एन एक्शन हीरो' और 'डॉक्टर जी' भी काफी अलग फिल्म थी। हालांकि, दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन, फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो यूजर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की। आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को भी सराहा गया। आयुष्मान खुराना भी 'एन एक्शन हीरो' के फ्लॉप होने से निराश हुए।
लेकिन, अब उन्होंने खुद खुलासा किया है कि, आखिर क्यों उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023 में कई सितारों के अलावा आयुष्मान खुराना भी शामिल हुए। इस समारोह में आयुष्मान खुराना ने अपनी हालिया रिलीज 'एन एक्शन हीरो' की असफलता के बारे में बात की।
आयुष्मान खुराना ने कहा- 'मुझे लगता है कि अगर टाइमिंग सही होती, तो फिल्म को कमर्शियल सक्सेस मिल सकती थी। एन एक्शन हीरो भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली है, लेकिन इसे नेटफ्लिक्स पर बहुत पसंद किया गया है।'
आयुष्मान खुराना ने आगे कहा- 'किसी ने मुझे एक्शन हीरो के तौर पर ना देखा हो, तो मुझे नहीं पता लोग कितना मुझे ऐसे रोल में कितना देखना चाहते थे। आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा कि ये एक तरह का कटाक्ष है जो आजकल के दौर में हो रहा है. जो हादसे हाल ही में सेलेब्स के साथ हुए हैं वो हमने एक्शन हीरो में हमने तीन महीने पहले दिखा दिया।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना अब अपनी हिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। 'ड्रीम गर्ल 2' 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। सिने प्रेमियों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











