..................... Ayushmann Khurrana Reveals His Father Beat Him With Sleepers And Belt Gets Emotional - Hindi Filmibeat

'मुझे चप्पल-बेल्ट से पीटा...', जब इस एक्टर को पिता के सहने पड़े जुल्म, बचपन में झेला ट्रॉमा, छलका दर्द

akash ambani diya mehta shloka mehta

Ayushmann Khurrana Childhood Trauma: आयुष्मान खुराना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक टैलेंटेड अभिनेता है और आपको बता दें कि वह एक जबरदस्त एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी है। वह अपनी फिल्मों से भी लोगों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस समय वह अपने म्यूजिकल बैंड 'आयुष्मान भवः' को लेकर चर्चा में है।

आयुष्मान खुराना इस समय यूएस ट्रैवल पर है और इसके लिए वह काफी ज्यादा उत्साहित है। साथ ही उनकी इस समय कोई फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन अब हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्मी और म्यूजिकल जर्नी को लेकर जिक्र किया।

यहां पर आयुष्मान खुराना ने इस बात का खुलासा किया कि "मैं 20 की उम्र में पिता बन गया था। जब मेरी फिल्म 'विक्की डोनर' रिलीज हुई थी तो मैं पिता बन गया था। मैं और मेरी पत्नी ताहिरा बहुत ही यंग एज में माता-पिता बन गए थे। मेरे पास में एक बेटी भी है और सच कहूं तो बेटियां बतौर इंसान आपको पूरी तरीके से बदल देती है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब आयुष्मान खुराना की उनके पिता से तुलना की गई थी तो इस पर भी उन्होंने बात करते हुए बताया कि "मैं अपने पिता से बहुत अलग पीता हूं। मेरे पिता डिक्टेटर हुआ करते थे। वह बचपन में मुझे चप्पल, बेल्ट न जाने किस-किस चीज से पीटते थे। मुझे बचपन में बहुत ट्रॉमा मिला है।"

आयुष्मान खुराना ने आगे इस पर बात करते हुए बताया कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं एक पार्टी से आया और मेरी शर्ट से सिगरेट की महक आने लग गई थी। हालांकि मैंने पी नहीं थी। लेकिन बस इसी बात पर मुझे बहुत ज्यादा पीटा गया था।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना को आखिरी बार फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ में अनन्या पांडे नजर आई थी और इस फिल्म को दर्शकों द्वारा भी काफी अच्छा खास रिस्पांस मिला था। हालांकि हाल ही में उन्होंने सारा अली खान के साथ में एक एक्शन ड्रामा फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के साथ में साइन की है।

Read more about: ayushmann khurrana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X