OUCH, आयुष्मान खुराना ने किया खुलासा- करण जौहर ने उन्हें पूरी तरह से किया था IGNORE

कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में दिखेंगे 2018 के सुपर सितारे- आयुष्मान खुराना और विकी कौशल। खास बात है कि आयुष्मान इस शो में दिलचस्प खुलासा करने वाले हैं कि करण जौहर ने उन्हें करियर की शुरुआत में किस तरह इग्नोर किया था। सूत्रों की मानें तो करण जौहर को यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई।

आयुष्मान ने करियर की शुरुआत में करण जौहर से उनका फोन नंबर मांगा था, लेकिन करण ने इग्नोर कर दिया था। इस वाकया को सुनाते हुए आयुष्मान ने कहा, मैं उस आरजे हुआ करता था और एक अवार्ड शो होस्ट कर रहा था। मैं आपसे मिला और मैंने पूछा- Can I have your number? I want to be an actor. आपने मुझे अपना लैंडलाइन नंबर दिया। मैंने अगली सुबह उस नंबर पर कॉल किया और पूछा कि करण जौहर से बात हो सकती है.. तो सामने से दूसरे व्यक्ति ने कहा- We don't audition outsiders and newcomers' or something like that.

Ayushmann Khurrana

इस बात ने करण जौहर को थोड़ा परेशान कर दिया। लेकिन फिर उन्होंने अपने अंदाज में कहा, मैंने तुम्हें अपना सही नंबर दिया है.. That was very sweet of me! मुझे उस वक्त भी पता था कि तुममें काफी सामर्थ्य है।

आयुष्मान ने हंसते हुए कहा, मैं बस उस वक्त करण जौहर से बात करना चाहता था, जो कि नहीं हो पाया। फिर करण ने उनसे पूछा कि इस बारे में तुमने पहले क्यों नहीं बात की। तो आयुष्मान ने कहा- बतौर एक्टर अब मुझे थोड़ा सोच समझकर बात करना पड़ता है। जब मैं आरजे था तो मैं फ्री था, जो मेरे मन में आता था मैं कर देता था।

बहरहाल, आयुष्मान खुराना फिलहाल बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल हैं। 2018 में आयुष्मान ने बैक टू बैक अंधाधुन और बधाई हो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आयुष्मान को आज के जमाने में कंटेंट किंग कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X