..................... "ब्लैक में खरीदी थी दिल तो पागल है की टिकट, 7वीं क्लास में था", Shahrukh Khan के सबसे बड़े फैन हैं ये एक्टर | Ayushmann Khurrana recalls watching Dil To Pagal Hai in black in class 7, says I am SRK's biggest fan - Hindi Filmibeat

"ब्लैक में खरीदी थी दिल तो पागल है की टिकट, 7वीं क्लास में था", Shahrukh Khan के सबसे बड़े फैन हैं ये एक्टर

ayushmann-khurrana-recalls-watching-dil-to-pagal-hai-in-black-in-class-7-says-i-am-srk-s-biggest-fa

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने कई बार शाहरुख खान के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। कई मौकों पर एक्टर इस बात को कहा है कि वह शाहरुख की वजह से अभिनेता बने। दिल्ली में एजेंडा आजतक 2022 में पहुंचे आयुष्मान ने एक बार फिर बॉलीवुड के बादशाह को दिल खोलकर बातें कीं।

आयुष्मान खुराना ने कहा, "मैं शाहरुख खान बड़ा फैन हूं। मैं उनकी वजह से ही अभिनेता बना। मैं उनके लिए डब कर सकता हूं। मैंने बाला में उन्हें कुछ डेडिकेट भी किया है। हर फिल्म में मैं उनसे जुड़ी कोई बात शामिल करता हूं। मैं बांद्रा में मन्नत (शाहरुख का घर) भी गया था। वहां बहुत भीड़ थी.. और लोगों ने मेरे साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। मुझे याद है मैं भी पहले मन्नत में भीड़ के साथ खड़ा होता था। अब, मुझे उनकी वजह से अटेंशन मिलती है।"

पुरानी बातों को याद करते हुए आयुष्मान ने कहा, "मैंने SRK की फिल्में ब्लैक में देखी हुई हैं। दिल तो पागल है रिलीज हुई थी.. जब मैं 7वीं कक्षा में था। मैं अपनी साइकिल से सिनेमाघर पहुंचा और टिकट ब्लैक में खरीदे। मैंने पूरी फिल्म खड़े होकर फिल्म देखी थी क्योंकि हाउसफुल था।"

आयुष्मान ने पहले एक बातचीत के दौरान शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया था। एक्टर ने कहा, "मैं उस समय एक रेडियो जॉकी था। मैं कुछ रेडियो बाइट की शूटिंग के लिए गया था, लेकिन मैं नहीं ले सका क्योंकि शाहरुख एक कार के विज्ञापन की शूटिंग में व्यस्त थे। मुंबई में वे मेरे शुरुआती दिन थे। उस दिन मैं उन्हें देखकर बस मंत्रमुग्ध था। मैं बस उन्हें देखता रहा।"

फिल्मों की बात करें तो हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, उनकी अगली फिल्म 'ड्रीमगर्ल 2' अगले साल यानि की 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X