Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल 2 की बॉक्स ऑफिस सक्सेस और स्टारडम पर आयुष्मान खुराना ने दिया रिएक्शन

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई है। अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती के साथ टिकी हुई है और वर्ल्डवाइड 116 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म की सक्सेस से उत्साहित आयुष्मान कहते हैं, 'हिट देना स्टारडम और कंटेंट का लिटमस टेस्ट है!'

भारत में ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने को तैयार है। पिछले साल बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मान के लिए काफी महत्वपूर्ण थी। लिहाजा, इसकी सफलता उनके लिए काफी मायने रखती है।

आयुष्मान ने कहा, "हर अभिनेता अपनी हर फिल्म के साथ सफलता की कहानी लिखना चाहता है। मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्में अधिक से अधिक दर्शकों द्वारा देखी जाएं और मैं चाहता हूं कि मुझे अपने काम के लिए ढेर सारा प्यार मिले।"

बॉक्स ऑफिस हिट पर बोले आयुष्मान

आयुष्मान कहते हैं, "एक हिट देना स्टारडम और कंटेंट का लिटमस टेस्ट है और मैं ड्रीम गर्ल 2 के साथ एक हिट देने के लिए रोमांचित हूं। मैं इस खास पल को अपनी निर्माता एकता कपूर, अपने निर्देशक राज शांडिल्य, अपने को-स्टार्स के साथ शेयर करना चाहता हूं।"

बता दें, ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी जैसे कुछ नाम शामिल हैं।

आयुष्मान ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी इस पल को हमेशा याद रखेंगे। मुझे ड्रीम गर्ल 2 में ऐसे अद्भुत अभिनेताओं के साथ काम करने और लोगों को एक संपूर्ण मनोरंजक फिल्म देने पर गर्व है।"

More from Filmibeat

Read more about: ayushmann khurrana dream girl 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X