विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रिश्ते पर आयुष्मान खुराना ने लगाई मुहर, वायरल वीडियो!
इन दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी और उनके रिलेशनशिप की खबरों ने इन दिनों खूब तूल पकड़ा हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है विकी कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर में शादी के बंधन बंधने वाले हैं। इस बीच कैटरीना-विकी के रिश्ते पर आयुष्मान खुराना ने रिएक्ट किया है।
इन दिनों आयुष्मान खुराना अपनी वाणी कपूर के साथ आने वाली फिल्म चंड़ीगढ़ कर आशिकी के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने इनडायरेक्टली विकी-कैटरीना के रिश्ते को कंफर्म किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

विकी कौशल के फैन पर आयुष्मान खुराना के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें आयुष्मान खुराना से आरजे सिद्धार्थ कानन ने अभिनेता से पूछा कि मैं आपसे कुछ एक्ट्रेस के नाम पूछूंगा आपको बतानाहै कि आप इन अभिनेत्रियों में से किसके साथ आशिकी के लिए डेट पर ले जाना चाहेंगे।
इस सवाल के बाद सबसे पहले आरजे ने कैटरीना कैफ का नाम लिया। इस पर हंसते हुए आयुष्मान ने कहा कि वह तो पहले ही डेट पर चली गई है। आयुष्मान के इस जवाब पर सब हंसने लगते हैं।
आरजे ने कहा कि आप कल्पना करो कि वह किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं। इस पर आयुष्मान कहते हैं कि मैं उनकी तरह (कैटरीना) डांस भी नहीं कर सकता हूं। लेकिन विकी कौशल पंजाबी हैं तो जरूर कुछ कनेक्शन हो। बता दें इस वीडियो को कैटरीना और विकी के फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











