दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि: आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा, आमिर, सलमान ने यूं किया याद

दिलीप कुमार, 7 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री क्षुब्ध थी। जहां शाहरूख खान को लगा कि एक बार फिर से सर से पिता का साया चला गया वहीं धर्मेंद्र अपने बड़े भाई के पार्थिव शरीर के बग़ल में बैठ घंटों कोई चमत्कार होने की कामना करते रहे।

7 जुलाई की शाम 5 बजे दिलीप कुमार को सुपुर्द - ए - खाक़ किया गया। इस बीच सितारे उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे और अपने सोशल मीडिया के ज़रिए कुछ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तो कुछ ने बताया कि दिलीप कुमार उनके लिए इतने ख़ास क्यों थे।

ayushmann-khurrana-priyanka-chopra-aamir-khan-and-others-remember-dilip-kumar-in-fondest-way

सलमान खान ने दिलीप कुमार साहब को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा - "भारतीय सिनेमा का सबसे महान सितारा। ऐसा अभिनेता ना कभी हुआ और ना ही कभी होगा। आप सुक़ून से रहें दिलीप साहब।"

वहीं आयुष्मान खुराना और प्रियंका चोपड़ा ने दिलीप कुमार साहब के बारे में भावुक नोट लिखते हुए बताया कि कैसे दिलीप कुमार साहब ने उनकी ज़िंदगी बदली है। सायरा बानो की भांजी एक्ट्रेस साएशा सहगल ने भी अपने फूफोनाना को याद किया।

आमिर खान ने दी विदाई

आमिर खान ने दी विदाई

आमिर खान ने अपने ट्विटर हैंडल आमिर खान प्रोडक्शन्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा - अपने काम के ज़रिए जो आपने हमें अमूल्य, बेशकीमती और अलहदा तोहफा दिया है, उसके लिए शुक्रिया यूसुफ़ साहब। मेरे लिए निजी तौर पर आप सबसे महान अभिनेता रहेंगे। सलाम। ढेर सारा प्यार, आमिर।

साएशा सहगल के फूफोनाना

साएशा सहगल के फूफोनाना

सायरा बानो की भांजी, एक्ट्रेस साएशा सहगल ने दिलीप साहब रे साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि अपना बचपन एक ऐसे शख्स के साथ बिताया है जिसे दुनिया दिलीप कुमार के नाम से जानती हूं। मेरे लिए वो हमेशा मेरे फूफोनाना रहेंगे जिनके साथ मैंने गाने गाए हैं, डांस किया है और उनसे इतना कुछ सीखा है। उन्हें हमेशा बहुत प्यार किया है। एक सदी की समाप्ति।

आयुष्मान की दादी के फेवरिट

आयुष्मान की दादी के फेवरिट

आयुष्मान खुराना ने लिखा - मेरी दादी को बहुत प्यार था दिलीप साहब से. वो 60 के दशक में दिलीप कुमार की नकल करती थीं। वहीं वो चुपचाप अपने बच्चों के साथ दिलीप साहब की फिल्में देखने जाती थीं क्योंकि मेरे दादाजी को फिल्मों से बिल्कुल लगाव नहीं था। दादी के इस अटूट प्रेम की वजह से ही मेरे पिता पर दिलीप कुमार साहब का काफी प्रभाव रहा है और वो बचपन से ही उनकी पूजा करते हैं।

दिलीप कुमार की होती थी पूजा

दिलीप कुमार की होती थी पूजा

आयुष्मान खुराना ने बताया, “हमारे घर में दिलीप कुमार साहब को भगवान की तरह माना जाता है। एक्टिंग की शुरूआत तो उन्हीं से हुई थी। चाहे कॉमेडी हो, ट्रैजेडी हो या फिर रोमांस वो हर कला में माहिर थे। और भाषा पर इतनी मज़बूत पकड़ थी कि सुपरस्टार कैसा होता है, उसका नमूना दिलीप साहब थे। हर चीज़ के लिए शुक्रिया यूसुफ़ साहब।”

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

प्रियंका चोपड़ा ने दिलीप कुमार साहब के एक डायलॉग के साथ उन्हें याद किया। प्रियंका ने लिखा, “हक़ हमेशा सर झुका के नहीं... सर उठा के मांगा जाता है|” - सौदागर

ज़िंदगी का सबसे हसीन पल

ज़िंदगी का सबसे हसीन पल

यूसुफ साहब ने ज़िन्दगी सर उठा के जी है| उनसे मिलने का मौका बहुत कम लोगों को मिला था, लेकिन उनमे से एक खुशनसीब मैं हूं।| जबसे मैंने सायरा जी और यूसुफ साहब को जाना है मुझे उनसे सिर्फ और सिर्फ प्यार और दुआऐं मिली हैं| उनसे मिलना, कुछ हल्की बातें करना, मैं अपनी ज़िन्दगी के कुछ सबसे हसीन पलों में गिनती हूं|

एक अध्याय हुआ समाप्त

एक अध्याय हुआ समाप्त

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा - यूसुफ़ साहब का सिनेमा को योगदान अमूल्य है और उनकी खाली जगह को कोई नहीं भर पाएगा। आज भारतीय सिनेमा के एक और अध्याय का परदा गिर चुका है। एक सदी की समाप्ति होती है। सायरा मैम और उनके परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति।

इतिहास में होंगे दर्ज

इतिहास में होंगे दर्ज

शेखर कपूर ने दिलीप साहब को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - हिंदी सिनेमा का सबसे सुनहरा अध्याय। इसका आखिरी पन्ना ये था। ये अध्याय पूरा हुआ। अब ये हमेशा हमारे दिल में, दिमाग में, इतिहास में और संस्कृति में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। ये आने वाली पीढ़ियों को आज़ादी के बाद के भारत की याद दिलाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X