सलमान की दबंगई और अक्षय की सूर्यवंशी स्टाईल के बाद अब नया धमाका करेंगे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना के करियर के लिए ये समय सोना है। वो जो भी कर रहे हैं बेहतरीन कर रहे हैं। अब उन्होंने अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म साइन कर ली है जहां आयुष्मान, एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है लेकिन फिल्म कुछ सामाजिक मुद्दों पर बात करेगी।
इस फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में होगी और ये आयुष्मान के करियर का पहला इंटेंस और सीरियस रोल होगा। पहली बार अपनी हल्की फुल्की इंटरटेनर इमेज तोड़ते हुए आयुष्मान खुराना एकदम अलग ही ज़ोन में दिखाई देंगे। फिल्म में पहली बार वो एक्शन करते भी दिखाई दे सकते हैं।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अनुभव सिन्हा जिनकी आखिरी फिल्म मुल्क, दर्शकों को और क्रिटिक्स को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और जल्दी ही ये फिल्म फ्लोर पर जाएगी। इसी के साथ आयुष्मान खुराना भी बॉलीवुड के लेटेस्ट ट्रेंड में शामिल हो जाएंगे।
दरअसल, बॉलीवुड में इस समय खाकी वर्दी की होड़ लगी हुई है। जहां सलमान खान दबंग 3 की तैयारी कर रहे हैं वहीं माना जा रहा है कि शाहरूख खान का अगला प्रोजेक्ट है इंस्पेक्टर ग़ालिब। अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में बिज़ी हैं तो अजय देवगन सिंघम 3 की तैयारी कर रहे हैं।
देखिए आयुष्मान के आने वाले कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications