''जब अक्षय कुमार, आमिर खान कर सकते हैं.. तो मैं क्यों नहीं....''
साल 2017 के सफल एक्टर्स की लिस्ट देखी जाए.. तो उसमें आयुष्मान खुर्राना का नाम जरूर आएगा। मेरी प्यारी बिंदू, बरेली की बर्फी और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों के साथ आयुष्मान ने लगातार सफल फिल्में दी हैं।
विषय प्रधान फिल्मों को ही चुनने पर आयुष्मान कहते हैं कि.. मैंने जब 'विकी डोनर' और 'दम लगाके हईशा' से शुरुआत की थी.. उसी वक्त मुझे अहसास हो गया था कि आजकल दर्शकों को फिल्म में अच्छी कहानी ही चाहिए। मुझे विषय प्रधान फिल्मों का चेहरा बनने में कोई परेशानी नहीं है।

आयुष्मान ने आगे कहा- जब अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सुपरस्टार पर आजतक कोई लेबल नहीं लगा। तो मुझे भी इस बात का कोई डर नहीं। मैं यह रिस्क लेने को तैयार हूं।
बहरहाल, यहां जानें इस साल की विषय प्रधान फिल्में.. जो हिट हुईं-


Click it and Unblock the Notifications











