आयुष्मान खुराना ने अजय देवगन के नाम किया एक खास पोस्ट- 'OG एक्शन हीरो को नए एक्शन हीरो का सलाम', PHOTO

Ayushmann Khurrana post for Ajay Devgn: आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म एन एक्शन हीरो की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि वह अपने करियर में पहली बार कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। आयुष्मान इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए जोर-शोर से जुटे हुए हैं। फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
बहरहाल, फिल्म की रिलीज से पहले आयुष्मान के बॉलीवुड के सबसे एक्शन हीरो अजय देवगन के नाम एक खास पोस्ट किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अजय देवगन के फूल और कांटे स्टाइल को फिर से क्रिएट करने का प्रयास किया है.. जहां वह दो कारों के ऊपर खड़े दिखाई देते हैं।
उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया- OG एक्शन हीरो को नए एक्शन हीरो का सलाम। काफ़ी फूल और कांटे से गुज़रना पड़ता है दोस्तों.. 🔥
इस पोस्ट के बारे में बात करते हुए, एक सूत्र ने बताया कि, "जब इस खास सीन को फिर से क्रिएट करने का सुझाव दिया गया, तो आयुष्मान तुरंत सहमत हो गए और इसके बारे में वास्तव में उत्साहित थे। उन्होंने टीम को आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा और उसी दिन शॉट लिया गया।"
आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर ये फिल्म एक एक्शन- थ्रिलर है। फिल्म का निर्देशन अनिरूद्ध अय्यर ने किया है। आयुष्मान ने खुलासा किया कि 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग करते समय उन्हें ऐसा लगा, जैसे हिंदी फिल्म उद्योग में वे अपनी शुरुआत कर रहे थे। वे कहते हैं, "अपने करियर में मैंने कभी भी इस शैली की फिल्में नहीं की है, इसलिए मुझे इस भूमिका को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारने के लिए कई चीजों को सीखना और समझना पड़ा।"


Click it and Unblock the Notifications











