मैं ऐसी फिल्में करता हूं जो और कोई स्टार करने की हिम्मत ना करे - आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना इस समय बॉलीवुड की पहली पसंद बन चुके हैं। कारण है उनकी रिस्क उठाने की क्षमता। अब अपनी हटके फिल्मों के बारे में बात करते हुए आयुष्मान का कहना है कि वो हमेशा ऐसी कहानियां चुनते हैं जिसे करने में और कोई भी असहज महसूस करेगा। उनका कोई भी प्रतिद्विंदी ये कहानी करने में हिचकिचा जाएगा और इसलिए आयुष्मान वो फिल्म करते हैं जो कोई और नहीं कर सकता।
आयुष्मान का कहना है कि फिल्म चुनने से पहले वो ये नहीं सोचते कि फिल्म कितना कमाएगी या कितने अवार्ड लेकर आएगी। हालांकि वो ये ध्यान ज़रूर देते हैं कि फिल्म दर्शकों को कहानी से कितना जोड़ पाएगी। और यही कारण है कि धीरे धीरे वो दर्शकों की नब्ज़ पकड़ते जा रहे हैं।

हाल ही में आयुष्मान खुराना को अंधाधुन के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान का कहना है कि अवार्ड्स से हर एक्टर को प्रोत्साहन मिलता है। मुझे अवार्ड मिलना इस बात का सुबूत है कि मेरा काम लोगों को पसंद आता है और मुझे अच्छी कहानियों की समझ है।
आयुष्मान ने करियर के शुरूआत से ही वो कहानियां की जो वाकई शायद ही कोई एक्टर कर पाता। चाहे वो दम लगाके हईशा में एक मोटी लड़की के साथ प्रेम कहानी हो या फिर शुभ मंगल सावधान में मर्दों वाली बीमारी का सामना करते एक लड़की की कहानी।
वैसे आयुष्मान सहित, बॉलीवुड में एक्टर्स की बिल्कुल नई खेप तैयार हो चुकी है जो शानदार है। जानिए इनमें क्या है खास -


Click it and Unblock the Notifications
