ये क्या! Ayushmann Khurrana ने ये क्यों कह दिया- 'पूरा का पूरा बॉलीवुड किराए पर है'

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana On Bollywood Style: हर दिन बॉलीवुड एक्टर्स को फैशन स्टेटमेंट देते हुए देखा जाता है, भले ही वे एयरपोर्ट के लिए निकल रहे हों या शहर में घूमने के लिए जा रहे हों। एक्टर्स जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें हमेशा ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखना होता है। लेकिन क्या वे अपने पहने हुए सभी कपड़े खरीदते हैं?

हाल ही में बॉलीवुड के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस बारे में खुलकर बात की है और खुलासा किया है कि उन्हें किसका फैशन सेंस सबसे ज्यादा पसंद है।

मैशबल इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में रेंट कल्चर के बारे में बात की और कहा, "पूरा बॉलीवुड किराए पर है। आपको लगता है हम कपड़े खरीदते हैं? हम स्टाइलिस्टों को काम पर रखते हैं, वे कपड़े मंगवाते हैं और कपड़े वापस कर देते हैं।"

उन्होंने आगे दिलजीत दोसांझ के फैशन के बारे में बात की और उनके हुनर और उनकी ग्लोबल पहुंच की सराहना की। उन्होंने कहा, "मुझे दिलजीत दोसांझ का स्टाइल पसंद है। मैं पंजाब से बहुत खुश हूं, वह इसे वैश्विक मंच पर ले गए हैं। वह बहुत अच्छे हैं।"

एक्टर ने आगे बताया कि कैसे उन्हें फैशन का शौक नहीं है लेकिन जब उनके काम की मांग होती है तो उन्हें अलग-अलग लुक में रहना पड़ता है। एक्टर ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में जब भी उनके भाई अपारशक्ति खुराना उन्हें स्टाइल करते थे तो वह उन्हें पॉकेट मनी दिया करते थे।

उन्होंने कहा, "जैसे मेरे भाई को फैशन पसंद है और वह इसे बहुत अच्छे से करते हैं। असल में, शुरुआती सालों में जब मैं एंकरिंग करता था, तो वह मुझे स्टाइल करते थे। इसके लिए उन्हें पॉकेट मनी मिलती थी। मैंने बोला तू मुझसे स्टाइल करदे, घर के पैसे घर में आ जाएंगे।"

इस बीच, आयुष्मान खुराना को आखिरी बार 2023 की ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिला और यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफल साबित हुई। उनकी अगली फिल्म की घोषणा अभी बाकी है।

Read more about: ayushmann khurrana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X