टाइम मैगजीन के टॉप-100 में आयुष्मान खुराना इकलौते भारतीय एक्टर- दीपिका पादुकोण का आया रिएक्शन
'शुभ मंगल सावधान' अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक बार कमाल कर दिया है। दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में इकलौते भारतीय एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम शामिल हुआ है। टाइम 100 की सबसे प्रभावशाली लोगों की 2020 की लिस्ट में आयुष्मान खुराना ने जगह बनाई है। खुद सोशल मीडिया पर टाइम्स 100 से जुड़ा पोस्ट अभिनेता ने शेयर किया। इसके बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर तमाम स्टार्स ने आयुष्मान खुराना को शुभकामनाएं दीं।
दीपिका ने आयुष्मान को बधाई देते हुए लिखा- मुझे आयुष्मान उनकी पहली फिल्म 'विकी डोनर' के बाद से ही याद हैं। वह हर फिल्म में अलग अलग तरीकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गर्व महसूस करा रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने अपनी यादगार फिल्मों के अलग अलग किरदारों से हम सभी पर खास प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने मर्दानगी के पिछड़ी सोच को भी चुनौती दी। भारत के करोड़ों लोगों में बहुत कम लोग हैं जो अपने सपनों को सच होता देख पाते हैं और उन्हीं में से एक हैं आयुष्मान। जबरदस्त टैलेंट और मेहनत के चलते आज वह इस मुकाम पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications