सुशांत के जाने का आयुष्मान खुराना को दर्द- 'नहीं समझ सकते कि मुस्कान के पीछे क्या छिपा रखा है'
सुशांत सिंह राजपूत के अचानक यूं चले जाने का से सभी आहत हैं। उनके परिवार, चाहने वालों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए भी यह किसी सदमे से कम नहीं। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनके लिए यह खबर किसी शॉक की तरह था। हाल ही में आयुष्मान ने एक लाइव चैट किया जहां उन्होंने इस बारे में बातें की।
आयुष्मान ने कहा, मैं दिल से उम्मीद करता हूं कि अब भारत में अवसाद पर लोग खुलकर बातें करेंगे। यह बेहद जरूरी है। कोई नहीं जान सकता है कि किसी मुस्कान के पीछे क्या चल रहा है। यह अफसोसजनक है।

आयुष्मान ने बताया कि वो और सुशांत एक दूसरे को टेलीविजन के दिनों से जानते थे। उन्होंने कहा, हम उन एक्टर्स में हैं, जिन्होंने टीवी से आकर फिल्मों में जगह बनाई है। यह आसान नहीं है। सुशांत से मेरी काफी वक्त से बातचीत नहीं हुई थी, लेकिन उसका जाना मेरे लिए सदमे की तरह है। आप कभी नहीं समझ सकते कि किसी की मुस्कान के पीछे क्या चल रहा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications