श्रीराम राघवन की फिल्म में ब्लाइंड म्यूजीशियन का किरदार निभाएंगे आयुष्मान खुराना
कहा जाता है कि फिल्मों में सफल होने के लिए आपको किसी ना किसी स्टार परिवार में जन्म लेना पड़ता है और अगर ऐसा नहीं है तो आपको इसमें चांस मिलना ही काफी मुश्किल होता है। लेकिन इस समय की अगर बात की जाए तो कई ऐसे लोग है जो इस बात को पीछे छोड़ चुके है और फिल्मों में अपना करियर बना रहे है।
कई स्टार्स तो ऐसे है जिनके परिवार का हिंदी फिल्मों से कोई सेना देना ही नही था पर फिर भी वो बॉलीवुड पर राज कर रहे है और सबके दिलो की धड़कन बने चुके है। ऐसे ही एक स्टार है आयुष्मान खुराना जिन्होने एक कॉमन मैन से फिल्मों तक का सफर तय किया है और ये बताया है कि अपने टैलेंट से ही लोग आगे जाते है और ऐसा ही उनके साथ हो रहा है।

बता दें कि आयुष्मान खुराना पहले एंकरिंग किया करते थे और वो एक रेडियो जॉकी भी रहे है। बता दें कि इन दोनो खबरे आ रही है कि आयुष्मान खुराना के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है जो कि उनके करियर के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है।
बता दें कि फिल्म एक अंधे सिंगर पर आधारित है जिसके लिए आयुष्मान खुराना को अप्रोच किया गया है। इसका एक कारण ये भी है कि आयुष्मान खुराना एक अच्छे सिंगर भी है और उनके पानी द रंग, नज्म नज्म काफी बड़े हिट साबित हुए थे। ये फिल्म श्रीराम राघवन के द्वारा डायरेक्ट की जाएगी जो कि रील और रियल लाइफ में फर्क बताएंगे।
आपको बता दे कि फिल्म के लिए बोलते हुए आयुष्मान ने कहा कि ये कठिन काम था और मुझे संगीत और गिटार तो प्ले करना आता है पर उनको वायलिन के साथ अभ्यास करने में ज्यादा समय लग गया था।
आयुष्मान बोलके है कि फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन उनके ऊपर काफी ट्रस्ट करते है कि वो इस काम को बखूबी अंजाम देगे। आयुष्मान ने कहा कि ये पहली बार था जब उन्होने एक्शन भी किया है और इसके बाद से उनको फैंस के रिएक्शन का इंतजार है क्योंकि इस तरह के रोल में उनको फैंस ने कभी नहीं देखा है।
यही नहीं बल्कि इस फिल्म के बाद भी आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी कर रहे है जिसका नाम होगा बधाई हो।
इस फिल्म मे उनके अपोजिट सान्या मल्होत्रा को कास्ट किया जाएगा जिनको आपने फिल्म दंगल में देखा था। बधाई हो फिल्म को अमित शर्मा डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म से भी आयुष्मान को काफी उम्मीदे है और वो इसके लिए काफी मेहनत कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











