'मेरी बेस्ट फिल्मों में से एक है 'बाला'- पूरी तरह से पैसा वसूल, गांरटी है'- आयुष्मान
एक के बाद एक लगातार छह हिट फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना अपने कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं। अब वे अपनी अगली फिल्म बाला के रिलीज की तैयारी में जोर शोर से व्यस्त हैं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो समय से पहले होने वाले गंजेपन से संबंधित है। आयुष्मान के सभी फिल्मों की तरह, यह भी विचित्र शैली वाली और अत्यंत मनोरंजक होने के साथ ही सबसे मजेदार तरीके से समाज के बारे में एक सार्थक संदेश छोड़ने का काम करेगी।
आयुष्मान को लगता है कि कंटेंट सिनेमा के वर्तमान युग में बाला की स्क्रिप्ट सबसे मजबूत है। आयुष्मान ने कहा- बेहतरीन कंटेंट के युग में, बाला सबसे अलग नजर आएगा साथ ही उम्मीद के मुताबिक देश में सभी लोगों का मनोरंजन करेगा।

वे कहते हैं, यह मेरी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है और मुझे गर्व है कि बाला मेरी फिल्मोग्राफी का हिस्सा है। स्क्रिप्ट पढ़ते ही मैं इसपर फिदा हो गया। यह एक ही समय में मज़ेदार और व्यंग्यपूर्ण होने के साथ ही भावनात्मक है।
आयुष्मान की पिछली फिल्म ड्रीम गर्ल कमाई के मामले में 135 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है और अब भी सिनेमाघरों में चल रही है।
आयुष्मान ने कहा- बेहतरीन सिनेमा पसंद करने वालों के लिए इस फिल्म में सबकुछ है और मैं गारंटी दे सकता हूं कि एक ही समय में यह सामाजिक रूप से प्रासंगिक और विचारणीय होने के साथ ही उनके लिए पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म साबित होगी।
वे कहते हैं कि एक अभिनेता के रूप में, ये ऐसी फ़िल्में हैं, जिनकी ओर मेरा स्वतः ही झुकाव हो जाता है और मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी दूसरी फिल्मों की तरह ही बाला को भी अपनी प्यार और सराहना प्रदान करेंगे। बाला 7 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है, जिसमें आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यमी गौतम हैं।


Click it and Unblock the Notifications












