बॉक्स ऑफिस पर 'ड्रीम गर्ल' का धमाका- आयुष्मान ने कहा, साल 2019 खास बना रही है फिल्म

आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। पहले वीकेंड के दौरान इस फ़िल्म का कलेक्शन 44.57 करोड़ रहा। दर्शक फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं और जल्द ही यह आयुष्मान की लगातार छठी हिट फ़िल्म बन सकती है।

आयुष्मान अपने दमदार अभिनय के लिए चारों तरफ से मिल रहे सराहना से बेहद रोमांचित हैं। वह कहते हैं, 'ड्रीम गर्ल के लिए यह वीकेंड बेहद शानदार रहा है और लोगों के रिस्पांस एवं प्रेम से मैं बेहद उत्साहित हूं। यह बढ़िया कंटेंट का ज़माना है और ऑडियंस हर जॉनर में पहले से बिल्कुल अलग और एकदम नए कंटेंट्स देखना चाहते हैं। मुझे ख़ुशी है कि लोग उस तरह के सिनेमा से जुड़ रहे हैं जिनमें मैं काम कर रहा हूं। इससे मुझे अपने फिल्मों के चुनाव करने में और हिम्मत मिलती है।"

Ayushmann Khurrana

एक आर्टिस्ट के तौर पर आयुष्मान हर जॉनर की फिल्में करना चाहते हैं। वह कहते हैं, 'मेरे लिए, ड्रीम गर्ल एक ऐसी फ़िल्म है जो ऑडियंस को दिखाती है कि एक क्लीन फैमिली कॉमेडी किस तरह की होनी चाहिए। यह एक सॉलिड एंटरटेनर है और लोग इसे देखने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ थिएटर्स आ सकते हैं। सही मायनों में यह पैसा वसूल फ़िल्म है। इस साल मैंने फ़िल्म 'आर्टिकल 15' के जरिए लोगों को सोचने और एक बहस छेड़ने के लिए प्रेरित किया, और अब ड्रीम गर्ल ने मुझे इस बार लोगों को हंसाने का मौका दिया।'

वह कहते हैं, ड्रीम गर्ल की स्क्रिप्ट बेहद शानदार तरीके से लिखी गई है। मेरे लिए तो ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर एक ड्रीम रन की तरह है और साल 2019 को मेरे लिए बेहद ख़ास बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X