आयुष्मान खुराना ने लिया जोकर का अवतार और जाहिर कर डाली ये इच्छा- वायरल हुई तस्वीर
आयुष्मान खुराना कितने दमदार अभिनेता है ये तो आपने उनकी फिल्मों में देखा ही होगा लेकिन वो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और एक शानदार इंसान भी हैँ। इस समय आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो जोकर वाले गेटअप में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म नें हॉलीवुड के साथ साथ पूरी दुनिया में धमाका कर दिया था। अब आयुष्मान खुराना ने भी कुछ ऐसा ही एक रूप लिया है।
आयुष्मान खुराना ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा है... "क्या मैं एक प्लान के साथ आदमी की तरह रहा हूं... मैं अराजकता का एजेंट हूं और मुझे जोकर कहते हैं। Sinister, menacing, evil, cold, conniving yet brilliant, genius-

मैंने हमेशा उनके जैसा निगेटिव किरदार निभाने के बारे में सोचा है। मेरे मन और इस अविश्वसनीय कलाकृति को पढ़ने के लिए #SwapnilPawar धन्यवाद!"
आयुष्मान खुराना के इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि वो अपने काम को लेकर कितनी ज्यादा महात्वाकांक्षी हैं। इससे पता चलता है कि आने वाले समय में वो एक निगेटिव किरदार जरूर निभाएंगे।
आयुष्मान खुराना हाल ही में फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे और उन्होने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर काफी दमदार काम किया है। फिलहाल आयुष्मान खुराना Joaquin Phoenix's के इस आर्ट में कैसे लग रहे हैं कमेंट करके बताइये।


Click it and Unblock the Notifications











