मेरी फिल्म का रीमेक बना लो, मेरी तरफ से हां है, पर फिल्म चलेगी ही नहीं - अंधाधुन रीमेक पर आयुष्मान
आयुष्मान खुराना की अंधाधुन, इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है और अब फिल्म को तमिल स्टार सूर्या रीमेक करना चाहते हैं। इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा कि मेरी तरफ से इस प्रोजेक्ट को पूरी पूरी हां है। लेकिन आप खुद सोचिए कि क्या एक सस्पेंस फिल्म का रीमेक बनना चाहिए।
आयुष्मान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक सस्पेंस फिल्म का रीमेक आप कैसे बनाएंगे। वो सब कुछ दर्शकों को पहले से पता है जो आप उन्हें नहीं बताना चाहते हैं। जब तक कि आप स्क्रिप्ट में बहुत बदलाव नहीं करते, फिल्म में और ट्विस्ट नहीं डालते, वो दर्शकों को रास आ ही नहीं सकती।

हालांकि आयुष्मान खुराना ने साफ किया कि वो रीमेक के खिलाफ नहीं है। उनकी फिल्म शुभ मंगल सावधान खुद एक रीमेक थी लेकिन वो एक कॉमेडी फिल्म थी। सब कुछ अपने हिसाब से किया जा सकता था। लेकिन सस्पेंस फिल्म के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता। और यही कारण है कि आयुष्मान मानते हैं कि सस्पेंस फिल्मों को रीमेक करना बहुत अच्छा आईडिया नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा, 50 के दशक की मशहूर फिल्म इत्तेफाक के रीमेक में दिखे थे लेकिन वो फिल्म शायद इसी कारण से बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
देखिए आयुष्मान खुराना के लिए कैसा रहा है साल 2018 -


Click it and Unblock the Notifications