इस एक्ट्रेस को राजकुमार राव से बेहतर लगते हैं आयुष्मान खुराना
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक के बाद एक सफल फिल्मों की वजह से इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई ऐसी फिल्में की हैं जिसमें उन्हें काफी तारीफ मिली है। हाल में वो BFF विद वोग में पहुंची जहां उनसे पूछा गया कि राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना में ज्यादा टैलेंटेड कौन है।
इस पर भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान खुराना का नाम लिया और कहा कि उनके हिसाब से आयुष्मान राजकुमार राव से ज्यादा अच्छे हैं। आयुष्मान राव ने भी राजकुमार राव के बारे में बात करते हुए कहा कि राजकुमार राव को नया स्टाइलिस्ट हायर करने की जरुरत है। साथ ही उन्होंने भूमि पेडनेकर की तुलना आमिर खान से की।उन्होंने कहा कि आमिर खान के बाद भूमि पे़डनेकर इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

इतना ही नहीं भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना ने नेहा धुपिया के चैट शो में काफी मस्ती भी की। नेहा ने एक सवाल में आयुष्मान खुराना और भूमि से पूछा कि वो सेक्स के बिना कितने दिनों तक रह सकते हैं तो इसपर आयुष्मान ने कहा शायद आउटडोर शूट में तो भूमि पेडनेकर का जवाब देते हुए आयुष्मान ने कहा एक घंटे।
दोनों की शो में ट्यूनिंग काफी जबरदस्त लग रही थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते भी नजर आ रहे थे।इसी शो में जब आयुष्मान से सवाल किया कि क्या वह भूमि को कोई डेटिंग टिप्स देना चाहेंगे तो उनका जवाब था कि "जो भी भूमि को डेट करना चाहता है, उसका बेड पर सहनशील होना बहुत जरूरी है। यह एक क्वालिटी भूमि को इम्प्रेस करने के लिए काफी है। वहीं, भूमि ने कहा कि उन्हें चीजें स्लो पसंद हैं और उनका रोमांटिक होना जरूरी है।"


Click it and Unblock the Notifications