'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर किया फैंस को इम्प्रेस, यूजर्स ऐसे कर रहे रिएक्ट

2019 की हिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल पिछले कुछ समय से सिने प्रेमियों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ है और इसका टीजर सामने आने के बाद फैन्स फिल्म को लेकर काफी एक्टाइटेड हो रहे हैं। हाल में जारी इस वीडियो में आयुष्मान खुराना पठान से बात करते हुए पूजा के अपने विचित्र लेकिन आकर्षक अवतार में नजर आए हैं।
इस वीडियो को फैन्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना खूब प्यार लुटाया है और कॉमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बाधें। आयुष्मान के पूजा के किरदार से फैन्स खासकर के खूब खुश हुए हैं। इसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग ने फैन्स को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है।
फिल्म के टीजर को लोग इस कदर पसंद कर रहे हैं। वो ट्विटर पर इसे जमकर शेयर करते हुए अपनी उत्साह जाहिर कर रहें है। कई फैन्स ने आयुष्मान के अभिनय की तारीफ की है, कुछ और फैन्स ने आयुष्मान को 'अनकन्वेंशनल रोल्स का किंग,' भी कहा है। फैन्स एक और मनोरंजक फिल्म के निर्माण के लिए एकता आर कपूर की भी सराहना कर रहे हैं।
वहीं, इंस्टाग्राम पर फैन्स ने आयुष्मान और एकता के हैंडल पर जमकर कमेंट किया है। कमेंट्स में जहां फैन्स ने आयुष्मान के लुक,अभिनय कौशल और उनकी फिल्मों की च्वाइस को बेस्ट कहा, वहीं इस तरह की मजेदार फिल्म बनाने के लिए उन्होंने एकता कपूर की सराहना की है।
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित, साल की एकमात्र कॉमेडी एंटरटेनर ड्रीम गर्ल 2, 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी एक झलक आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट सोशल मीडिया वीडियो के जरिए मिली है।
आयुष्मान खुराना फैन्स के बीच हलचल मचा दी है कि ट्रेंड एनालिस्ट भी उम्मीद कर रहे हैं कि "ड्रीम गर्ल 2" बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी। खास बात यह है कि शाहरुख खान ने भी इसे एंडोर्स किया है। ऐसे में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।


Click it and Unblock the Notifications












