बंपर बॉक्स ऑफिस के बाद आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई बंपर फीस
आयुष्मान खुराना के लिए साल 2019 शानदार रहा है। आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बाला, तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा। और अब खबर है कि इस सफलता के बाद आयुष्मान खुराना ने अपनी फीस तीन गुना बढ़ा दी है।
दिलचस्प है कि दो सालों में आयुष्मान अपनी फीस, दूसरी बार बढ़ा रहे हैं। सबसे पहले, आयुष्मान खुराना हर फिल्म के लिए 2 करोड़ रूपये लेते थे। अंधाधुन की सफलता के बाद ये आंकड़ा बढ़ कर 10 करोड़ पहुंचा था।

अब खबर है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी फीस बढ़ाकर तीन गुना कर दी है। और इंडस्ट्री को भी ऐसा लगता है कि आयुष्मान ये मेहनताना हासिल करने के योग्य हैं और ये उनका हक है। उन्हें इतनी फीस मिलनी चाहिए।
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि आयुष्मान इस समय सबसे सफल बॉक्स ऑफिस स्टार हैं जो मीडियम बजट की फिल्मों में भी छक्के जड़ कर उन्हें बॉक्स ऑफिस की बाउंड्री के पार भेज रहे हैं और उनकी फिल्मों के मुनाफे का प्रतिशत, टॉप स्टार्स के बराबर हो चुका है।
यहां देखिए, टॉप स्टार्स की फीस के आंकड़े -


Click it and Unblock the Notifications
