बॉलीवुड एक्टर Ayushmann Khurrana को यूनिसेफ इंडिया ने बनाया नेशनल एम्बेसडर

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की काबिलियत किसी से छुपी नहीं है, उनकी तरीफें जितनी की जाए उतनी कम हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उनके हुनर को मानता है और उनके काम को लेकर सराहाना करता है। अब आयुष्मान को लेकर उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि यूनिसेफ इंडिया की तरफ से आज आयुष्मान खुराना को नेशनल एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है।
आयुष्मान खुराना की उपलब्धि-
नेशनल अवॉर्ड विनिंग स्टार आयुष्मान खुराना ने यूनिसेफ से हाथ मिलाकर हर बच्चे के जीने, फलने-फूलने और संरक्षित होने के अधिकार को सुनिश्चित करने के साथ साथ उनकी आवाज और एजेंसी को उन फैसलों में बढ़ावा देने के हाथ मिलाया है।
सम्मेलन के दौरान आयुष्मान खुराना ने कहा कि, यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एम्बेसडर के तौर पर बच्चों के अधिकार के लिए मेरी वकालत को आगे बढ़ाना वाकई में बहुत बड़े सम्मान की बात है। मैं भारत में बच्चों और किशोरों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में काफी पैसेनेट हूं।
यूनिसेफ सेलिब्रिटी एडवोकेट के तौर पर मैंने बच्चों के साथ बातचीत की है और इंटरनेट सुरक्षा, साइबर बुलिंग, मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिग समानता पर बात की है। यूनिसेफ के साथ इस नई भूमिका में, मैं बच्चों के अधिकारों के लिए एक मजबूत आवाज रखूंगा, खास तौर पर उन मुद्दों के लिए जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं।
बच्चों के अधिकारों के लिए नेशनल एम्बेसडर के तौर पर आयुष्मान खुराना का स्वागत करते हुए यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एंबेसडर के रूप में आयुष्मान खुराना का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है।
आयुष्मान खुराना को 2020 में मिली उपलब्धि-
आपको बता दें कि साल 2020 में आयुष्मान खुराना को बच्चों के खिलाफ हिंसा और व्यापक बाल अधिकारों के एजेंडे समाप्त करने की वकालत करने के लिए यूनिसेफ इंडिया के सेलिब्रिटी एडवोकेट बनाया गया था।
हाल ही में उन्होंने विश्व बाल दिवस 2022 के अवसर पर यूनिसेफ दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय एंबेसडर सचिन तेंदुलकर के साथ, और भारत से शिरकत करने वाले लड़कियों व लड़कों के साथ लैंगिक समावेशी खेलों के जरिए समावेशी और गैर भेदभाव पर ध्यान केंद्रित किया था।


Click it and Unblock the Notifications

