महामारी के दौरान आयुष्मान खुराना ने 10-15 करोड़ घटा दी थी फीस, Report!
कोरोना काल तो खत्म हुआ है लेकिन अभी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री संघर्ष कर रही है और फिर से अपने ट्रैक पर आने की कोशिश कर रही है। हालांकि कुछ ऐसी फिल्में जरूर आईं हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं लेकिन अभी भी वो ट्रैक नहीं मिला है। इसी बात अभिनेता आयुष्मान खुराना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि मेकर्स के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है।
गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना ने कोरोना काल के दौरान अपनी फीस को लेकर काफी बदलाव किए थे। आयुष्मान खुराना पहले 25 करोड़ का भुगतान लेते थे। लेकिन इस वक्त जो रिपोर्ट सामने आ रही है वो काफी अलग है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, आयुष्मान ने अपनी मांग 25 करोड़ रुपये रखी थी। हालांकि, उन्होंने इसे इस तरह समायोजित किया था कि उन्हें अपनी साइनिंग फीस के रूप में 15 करोड़ रुपये मिलेंगे और शेष 10 करोड़ रुपये फिल्म से उनके लाभ के बंटवारे पर निर्भर होंगे।
यह आयुष्मान और फिल्म निर्माताओं दोनों के लिए फायदेमंद होगा अगर फिल्म एक शानदार सफलता हासिल करती है तो मेकर्स को आसानी होती है। इस तरह से मेकर्स काफी खुश हो जाएंगे और वो उनको साइन करने से पहले ज्यादा नहीं सोचेंगे।
वर्कफ्रंट पर आयुष्मान खुराना इस वक्त डॉक्टर जी को लेकर चर्चा में हैं और लगातार इस फिल्म की शूटिंग जारी है। फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जो कि काफी अलग साबित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications