सलमान खान और अजय देवगन की राह पर आयुष्मान खुराना, इस में फिल्म बनेंगें पुलिसवाले!
अभिनेता आयुष्मान खुराना बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और बीते साल उन्होने एक से बेहतर एक फिल्मों में काम किया है। हम बात कर रहें हैं फिल्म बधाई हो और अंधाधुन की जिसमें उन्होने शानदार अभिनय किया है। गौरतलब हैं कि अब उनके पास सुपरस्टार बनने का फॉर्मूला आ चुका है और कुछ ऐसा करने जा रहें हैं जिसके बाद सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारे सुपरस्टार बने थे।
दरअसल अगली में आयुष्मान खुराना एक पुलिसवाले का किरदार निभाने जा रहें हैं और इस फिल्म को राजी के निर्देशक अनुभव सिन्हा निर्देशित करने वाले हैं। पता तो ये भी चला है कि आयुष्मान खुराना की ये फिल्म यूपी के कानपुर की कहानी है जिसको काफी बेहतर तरीके से निभाने के लिए उनको चुना गया है।

वो पहले भी यूपी की भाषा पर बनी फिल्मों में काम कर चुकें हैं जिसमें बरेली की बर्फी जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है..
लेकिन एक ड्रामा फिल्म होगी जो फिर से आपका भरपूर मनोरंजन करने आ रही है। बता दें कि आयुष्मान खुराना कुछ समय से अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के स्वास्थ को लेकर चिंता में क्योंकि वो कैंसर से पीड़ित हैं।


Click it and Unblock the Notifications