..................... Ayushmann Khurrana gives a glimpse of his song O Sweetie Sweetie from Doctor G, see teaser | आयुष्मान खुराना की आवाज में है 'डॉक्टर जी' का 'ओ स्वीटी स्वीटी' सॉन्ग, टीज़र हुआ रिलीज - Hindi Filmibeat

आयुष्मान खुराना की आवाज में है 'डॉक्टर जी' का 'ओ स्वीटी स्वीटी' सॉन्ग, टीज़र हुआ रिलीज

By Filmibeat Desk

अभिनेता आयुष्मान खुराना सभी के लिए एक सरप्राइज लेकर आए हैं, दरअसल अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म डॉक्टर जी से 'ओ स्वीटी स्वीटी' गाने का एक झलक रिलीज किया है, जिसकी खास बात यह है कि उसे खुद आयुष्मान ने गाया है। यह गाना निश्चित रूप से आपके दिलों को छू लेने वाला है और आपको पूरे गाने को देखने के लिए उत्साहित करने वाला है।

'ओ स्वीटी स्वीटी' राज शेखर के बोल पर अमित त्रिवेदी की एक दिल छू लेने वाली रचना है। जिसमें आयुष्मान की आवाज ने जो जादू पैदा किया है, उसे जोड़ते हुए, गीत भी अपने सौंदर्य और न्यूनतर सेट-अप के साथ एक विजुअल ट्रीट बनकर सामने आया है, जो संगीत प्रेमियों को एक लाइव प्रदर्शन का एहसास देता है।

ayushmann-khurrana-gives-a-glimpse-of-his-song-o-sweetie-sweetie-from-doctor-g-see-teaser

चूंकि गीत असल में अभिनेता के दिल के करीब है, इसलिए वह इसे जल्द से जल्द दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान एक गायनोकोलॉजिस्ट की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह मुख्य किरदारों में हैं।

सुमित सक्सेना, सौरभ भारत, विशाल वाघ और अनुभूति कश्यप द्वारा लिखित डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जंगली पिक्चर्स की आगामी स्लेट में 'वो लड़की है कहां?', 'डोसा किंग', 'उलज' और ' क्लिक शंकर' का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X