डॉन 2 के एक्शन डायरेक्टर के साथ 'अनेक' में काम करेंगे आयुष्मान खुराना-धमाकेदार खबर

मशहूर फ़िल्म-मेकर अनुभव सिन्हा अपनी अगली फ़िल्म 'अनेक' को बड़े पैमाने की फ़िल्म बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। 'आर्टिकल 15' की जबरदस्त कामयाबी के बाद भारत में 'कंटेंट सिनेमा के पोस्टर बॉय' के रूप में मशहूर, आयुष्मान अब अनुभव के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, और ऐसा लगता है कि इस वर्सेटाइल एक्टर को अब शाहरुख खान और रयान रेनॉल्ड्स के एक्शन डायरेक्टर, स्टीफन रिक्टर के साथ काम करने का मौका मिला है, जो इस फ़िल्म के एक्शन सीन्स की डिजाइनिंग कर रहे हैं।

स्टीफन सही मायने में बेहतरीन और रियलिस्टिक एक्शन कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने 'डॉन-2' में शाहरुख खान के लिए, और हाई-ऑक्टेन फ़िल्म 'द हिटमैन्स बॉडीगार्ड' में रयान रेनॉल्ड्स के लिए एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए हैं। इतना ही नहीं, अजय देवगन ने फ़िल्म 'शिवाय' में हैरतअंगेज एक्शन सीन्स को डिजाइन करने के लिए उनकी सेवाएं ली थीं।

anek film

साथ ही उन्होंने सलमान खान की 'किक-2' में अव्वल दर्जे की एक्शन कोरियोग्राफी की। आयुष्मान इस जीनियस एक्शन-मैन के साथ मिलकर काम करने की बात से बेहद उत्साहित हैं, और उन्होंने सेट पर स्टीफन की एक तस्वीर पोस्ट करके अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात का खुलासा किया।

इस बारे में पूछे जाने पर आयुष्मान कहते हैं, "अनेक सही मायने में बड़े पैमाने की फ़िल्म होने के साथ-साथ मेरे करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म है, और अनुभव सिन्हा अपने विज़न के साथ दर्शकों को बड़े पर्दे पर बेहतरीन अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह बात सही है कि स्टीफन रिक्टर इस फ़िल्म में हमारे साथ काम कर रहे हैं। उनके पास नॉलेज का खजाना है, और दुनिया भर में बड़े पैमाने की एक्शन फिल्मों के आर्किटेक्ट रहे हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "उनके शानदार क्राफ्टिंग स्किल्स के साथ, अनेक का एक्शन सीक्वेंस भी ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप होगा और दर्शकों को रोमांचक विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। अनुभव सर और स्टीफन ने मुझे कुछ ऐसा करने को कहा है जो मेरे लिए एकदम नया है। एक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे अलग-अलग चीजें करने में हमेशा खुशी मिलती है और लगातार खुद को एक्सप्लोर करता रहता हूं। फ़िल्म अनेक में काम करने का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया है, और सच कहूं तो मुझे इसमें बेहद मजा आ रहा है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X