अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार बन गई आयुष्मान खुराना की जोड़ी- दमदार टाइटल का खुलासा
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शूजित सरकार की फिल्म में आयुष्मान खुराना की एंट्री ने तहलका मचा दिया है। बता दें कि शूजिच सरकार की फिल्म में पहले भी अमिताभ बच्चन नजर आ चुके हैं और फिल्म ने जबरदस्त तरीके से लोगों को इंप्रेस किया था। अब आयुष्मान खुराना जैसे शानदार एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे तो धमाका तो तय है। ये पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन एक साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।
हाल ही में शूजित सरकार की इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने ऐलान किया था कि एक बार फिर से वो उनके साथ काम करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना ने इसके पहले भी शूजित के साथ फिल्म विकी डोनर में काम किया हुआ है।

अमिताभ बच्चन की बात करें तो पीकू में शूजित ने उनको निर्देशित किया था। अब इस फिल्म का टाइटल 'गुलाबो सिताबो' सामने आ रहा है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन हाल ही में बदला और आयुष्मान ने अंधाधुन से लोगों को काफी इंप्रेस किया था।


Click it and Unblock the Notifications











