आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' का एक्टर, लॉकडाउन में पैसे के लिए बेचा सड़क पर फल, दर्दनाक तस्वीर!
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इन दिनों लोगों के आर्थिक तंगी से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसे में सिनेमा जगत की भी एक दर्दनाक तस्वीर सामने आयी है। जहां पर ड्रीम गर्ल, सोनचिड़िया और तितली जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर सोलंकी दिवाकर फल बेच रहे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा है।
अपने मकान का किराया देने के साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलंकी इन दिनों साइकिल गाडी के सहारे रास्ते पर घूम कर फल बेचने का काम कर रहे हैं। फल बेचते हुए उनकी कई तस्वीरें भी सामने आयी हैं।

वह सीधे तौर पर कह रहे हैं कि ऐसे हालात में कोई भी काम करने से किसी को भी पीछे नहीं हटना चाहिए। परिवार के लिए ये करना होगा। बता दें कि वह जल्द ही सैफ अली खान की वेब सीरीज दिल्ली में भी नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











