Ayushmann Khurrana का गाना सुनकर शख्स ने कर दी डॉलर की बारिश, नजारा देखकर दंग हुए एक्टर और रोक दिया कॉन्सर्ट

Ayushmann Khurrana Video: आयुष्मान खुराना इस समय अमेरिका टूर पर हैं और उन्होंने शिकागो, न्यूयॉर्क और सैन जोस में परफॉर्म किया है। अमेरिका में अपने दूसरे म्यूजिक टूर के दौरान अपने बैंड आयुष्मान भव के साथ उनकी परफॉर्मेस को जबरदस्त रिएक्शन मिले हैं।
Ayushmann Khurrana का वीडियो
शनिवार, 16 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी में उनके म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान, एक दर्शक ने उनके शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ के बदले स्टेज पर कई डॉलर के नोट फेंके। ये देखकर आयुष्मान ने अपना परफॉर्मेंस वहीं रोक दिया और एक पल रुककर दर्शकों रिक्वेस्ट की कि वह इस पैसे का इस्तेमाल किसी चैरिटी में दान कर दें।
एक फैन ने लुटाए पैसे
आयुष्मान अपनी पहली फिल्म, शूजित सरकार की 2012 की कॉमेडी 'विक्की डोनर' के फेमस गाने 'पानी दा रंग' गाना गा रहे थे, तभी एक फैन ने मंच पर ढेर सारे अमेरिकी डॉलर उड़ा दिए, जिससे आयुष्मान हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने माइक पर जाकर कहा- "पाजी, ऐसा ना करें यार। प्लीज ऐसा ना करो। आप उसका चैरिटी कर दें, कुछ कर दें, ये मत करें आप प्लीज। आपकी बहुत सारी इज्जत है, पर आप इसको प्लीज चैरिटी खुल कर करें, बिना किसी को बताएं, बिना किसी को दिखाए। मैं क्या करुंगा इसका? इसके बाद उन्होंने गाना गाना फिर से शुरू कर दिया।
लोगों ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर भी उनके इस कदम की खूब तारीफ हो रही है। एक दर्शक ने कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "लाइव कॉन्सर्ट में इस तरह की हरकत देखना बेहद निराशाजनक है। आयुष्मान खुराना के हाल ही में NYC में हुए परफॉर्मेंस के दौरान, जब वह गा रहे थे, तो एक फैन ने मंच पर ढेर सारे डॉलर फेंके। म्यूजिक का लुत्फ उठाने के बजाय, इस शख्स ने अपनी वेल्द का शो ऑफ करना चुना।"


Click it and Unblock the Notifications