आयुष्मान खुराना का अपहरण? वैन से आए कुछ लोगों ने घटना को दिया अंजाम, ये है सच्चाई!

आयुष्मान खुराना की फैन फॉलोविंग अच्छी खासी है लेकिन इस उनका एक वीडियो चौंका देगा। जी हां, इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि अभिनेता का अपहरण कर लिया गया है?
वीडियो में एक मैरून रंग की वैन दिखाई दे रही है जिससे कुछ लोग निकलते हैं और आयुष्मान खुराना को चाकू के दम पर ले जाते हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया फैंस हैरान हैं और सोच रहे हैं कि ये क्या हो गया।
वीडियो में आप देखेंगे अभिनेता रिलैक्स कर रहे हैं और अपनी वैनिटी वैन से नीचे उतरकर टहल रहे हैं। इसी बीच वैन से लोग आते हैं और इस घटना को अंजाम देते हैं।
क्या है सच्चाई
अगर आप भी सोच रहे हैं कि ये वीडियो सच्चा है और सच में अभिनेता का किडनैप हुआ है तो रुक जाइए। ऐसा कुछ नहीं है। ये सिर्फ एक प्रमोशनल वीडियो है जिसमें सिर्फ एक्टिंग की गई है। देखकर ही आपको ये पता चल जाएगा कि आयुष्मान खुराना बेहद आराम से उनके साथ चले जाते हैं। इससे इतना साफ पता चल रहा है कि ये एक स्क्रिप्टेड वीडियो है।
क्या बोले लोग
वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''वो हाथ में चाकू वाले की एक्टिंग किसने देखी?'' एक ने लिखा, ''वह उनका सहयोग करते दिख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''यह जो कुछ भी है उसका नकली प्रचार है।'' एक ने लिखा, ''सबके 50-50 काटो..और आयुष्मान के 150.. फुल ओवर एक्टिंग की उन्होंने..'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि आयुष्मान की तरफ से इसको लेकर रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











