बैक टू बैक 4 धमाकेदार फिल्में- BOX OFFICE के साथ साथ दिलों के सुपरस्टार हैं आयुष्मान

आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म बधाई हो एक हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म बेतहाशा मुनाफा कमा रही है। खास बात है कि आयुष्मान के फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो पिछले दो सालों में एक्टर ने लगातार चार हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता पाई है बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है।

2.0 ट्रेलर- अक्षय कुमार, रजनीकांत का होगा 500 करोड़ी धमाका

एक तरह से देखा जाए तो आयुष्मान खुद ही अपना कंपिटिशन हैं। बधाई हो की रिलीज के बाद ही अंधाधुन की कमाई नीचे हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि आयुष्मान अलग तरीकों की कंटेंट वाली फिल्मों के जरीए दर्शकों के दिलोदिमाग पर खास जगह बना रहे हैं।

Ayushmann Khurrana

विकी डोनर से लेकर दम लगाके हईशा, शुभ मंगल सावधान, बरेली की बर्फी, अंधाधुन और अब बधाई हो.. आयुष्मान की फिल्में विषय प्रधान ही होती हैं.. और ऐसा विषय जिस पर शायद ही किसी एक्टर ने काम करने की सोची हो। माना जा सकता है कि भारत में सिनेमा का अच्छा समय आ गया है और अभिनेता भी अब रिस्क लेने की चाह रखते हैं।

धमाकेदार ओपनिंग के साथ ये रिकॉर्ड बनाएगी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान!

बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन और बधाई हो के साथ आयुष्मान ने दर्शकों को बैक टू बैक शानदार फिल्में दी हैं। कोई शक नहीं निर्माताओं के लिए अब आयुष्मान पहली पसंद बन रहे हैं। फिलहाल उनकी आने वाली फिल्मों के नाम तो फाइनल नहीं हैं। लेकिन जाहिर है वह दर्शकों पर अपना जादू बरकरार रखेंगे।

इंटरव्यू के दौरान, अपने किरदारों के चुनाव को लेकर आयुष्मान ने कहा- मुझे अलग तरह के विषय पर बनी फिल्में करने में मजा आता है। ऐसी फिल्में करने से पहले शायद कोई एक्टर 10 बार सोचे। विकी डोनर कई एक्टर्स ने रिजेक्ट की थी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने वह फिल्म की। शुभ मंगल सावधान के साथ भी ऐसा ही। मुझे लगता है कि इन विषयों पर फिल्म बननी चाहिए। यह आज की जरूरत है।

खास बात यह भी है कि आयुष्मान की आज तक किसी फिल्म ने सुपरहिट होकर भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया था। लेकिन बधाई हो और अंधाधुन के साथ आयुष्मान ने यह आंकड़ा भी पार कर लिया। ट्रेड पंडितों की मानें तो बधाई हो 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X