..................... Ayushmann Khurrana's Dream Girl Song Ring Ring To Release Today - Hindi Filmibeat

आयुष्मान की फिल्म ड्रीम गर्ल का नया गाना 'रिंग रिंग' आज होगा रिलीज, बज उठेगी प्यार की घंटी!

By Staff

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' अपनी ट्रेलर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में है। फिल्म अपने विषय की वजह चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर के बाद फिल्म का पहला गाना 'राधे राधे' ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। वहीं, अब फिल्म का दूसरा गाना 'रिंग रिंग' रिलीज होने को तैयार है।

आयुष्मान इस गाने में ड्रीम गर्ल उर्फ ​​पूजा बन कर एक असामान्य विचित्र तरीके से लोगों की समस्याओं को हल करते हुए दिखाई देंगे। '​​पूजा' मथुरा में हर किसी के सपनों की रानी बन गई है, उसके चार प्रोटोटाइप प्रेमी हैं- एक 'हरियाणवी सिपाही', एक पुरुषों से नफरत करने वाली महिला, एक जस्टिन 'बीबर' जो हरियाणा से है और एक बाल ब्रह्मचारी है।

Dream Girl

हरियाणवी पुलिस पूजा को अपनी टिपिकल शायरी के साथ लुभाने की कोशिश करता है, तोतो उर्फ ​​'हरियाणा का जस्टिन बीबर' पूजा को अपने साहस के साथ खुश करता है, वही पुरुषों से नफ़रत करने वाली रोमा भी पूजा के प्यार में पागल है और उसकी मीठी आवाज़ रोमा के दर्द-ए-दिल के लिए दवा की तरह है जबकि बाल ब्रह्मचारी महेंद्र, पूजा को अपनी बिना सुर और ताल की आवाज में गाकर जीतने का प्रयास करता हैं।

फ़िल्म में हास्यपूर्ण सवारी की शुरूवात तब होती है जब सभी को पूजा से प्यार हो जाता है और इस किरदार को आयुष्मान ने बखूबी निभाया है।

"रिंग रिंग" एक मजेदार गीत है जो फिल्म के विषय को रेखांकित करता है और ड्रीम गर्ल उर्फ ​​पूजा और उसके चार प्रेमी विजय राज, अभिषेक बनर्जी, निधि बिष्ट और राज भंसाली से मुखातिब करवाता है। यह गाना फ़िल्म की कहानी को आगे बढ़ाता हुआ नज़र आएगा। Meet Bros द्वारा रचित "रिंग रिंग" के बोल कुमार द्वारा लिखित है तथा जोनिता गांधी और नक्श अजीज ने इसे अपनी आवाज़ से नवाज़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X