आयुष्मान खुराना के फैन ने 'ड्रीम गर्ल' के अवतार में किया पार्टी गेटक्रैश- सब रह गए हैरान

अंधाधुन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले आयुष्मान खुराना, सक्सेस पार्टी में फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे थे। तभी एक्टर एक ऐसे प्रशंसक से टकरा गए जो पार्टी में बिन बुलाया मेहमान था। मजेदार बात यह थी कि फैन ने आयुष्मान की आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के पोस्टर से आयुष्मान की नकल करते हुए एक सूती पीली साड़ी पहनी हुई थी और अपने पसंदीदा सुपरस्टार से मिलने के लिए इक्छुक इस फैन ने साड़ी का पल्लू ओढ़ कर इवेंट में प्रवेश किया था।

आयुष्मान, जो अपने फैंस के प्रति बहुत ही सौहार्दपूर्ण और प्रेम करने वाले व्यक्ति हैं, उन्होंने तहे दिल से फैन का शुक्रिया अदा किया और फैन के साथ तस्वीरें भी लीं।

Dream Girl

ट्रेलर रिलीज होने के ठीक बाद, यह यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग वीडियो बन गया और 24 घंटे से भी कम समय में 15 मिलियन से अधिक बार देखा गया था। सिनेमाप्रेमी आयुष्मान की सराहना कर रहे हैं और उनके द्वारा चुनी गई स्क्रिप्ट्स में उनके अनूठे और सशक्त विकल्पों के लिए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कंटेंट आधारित फिल्मों को टॉप स्थान दिलाते हुए, वे भारतीय सिनेमा का चेहरा बदलने की राह पर है।

फ़िल्म के अनोखे ट्रेलर रिलीज के बाद से प्रशंसक इस कदर उत्साहित हो गए है कि वे ट्रेलर के अंत में दिए गए नंबर पर पूजा उर्फ ड्रीम गर्ल को फ़ोन करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशंसक सुपरस्टार और बालाजी मोशन पिक्चर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर भी फ़िल्म के के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए नज़र आ रहे है।

फ़िल्म में आयुष्मान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए तैयार है, जो लोकल ड्रामा के लिए लड़कियों की तरह कपड़े पहनता है और आत्मविश्वास ऐसा जिसे देख कर हर कोई दंग रह जाएंगे। अपने इसी पेशे के कारण उन्हें एक रेडियो स्टेशन में नौकरी मिल जाती है। जहां उन्हें रेडियो सुनने वालों से लड़की की आवाज़ में बात करनी होती है। कुछ ही समय में, पूजा की आवाज़ पूरे शहर को अपना दीवाना बना लेती है और हर कोई इस आवाज़ को अपना दिल दे बैठता है!

फ़िल्म में आयुषमान खुराना के साथ नुसरत भरुचा मुख्य किरदार में हैं। अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे उम्दा कलाकारों की टोली के साथ, ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। 'ड्रीम गर्ल' 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X