लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बॉलीवुड एक्टर ने की ऐसी हरकत, हजारों कैमरों में बन गया वीडियो और फिर..

Ayushmann Khurrana Moye Moye Video: अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी शानदार सिंगिग के लिए हमेशा ही तारीफ बटोरने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में एक्टर 'मोये मोये'गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर आयुष्मना ऐसी हरकते बीच कॉन्सर्ट में क्यों करने लगे हैं।
बीच कॉन्सर्ट में आयुष्मान का मोये मोये डांस-
दरअसल बात ऐसी है कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हाल ही में दिल्ली में हुए एक सिंगिग शो का हिस्सा बने। इस दौरान एक्टर ने अपनी सिंगिग से सभी को काफी इंप्रेस किया।
परंतु गाना गाते वक्त बीच में ही हजारों लोगों की भीड़ के सामने आयुष्मान खुराना 'मोये मोये' गाने पर अजीब सा डांस करने लगे। ये डांस करते वक्त एक्टर ने 'मोये मोये' गाना भी गाया।
फिर एकदम से आयुष्मान ने डांस बंद करते हुए कहा, हम ट्रेंड बनाने के लिए नहीं, गाना गाने के लिए आए हैं यहां पे। इसके बाद एक्टर ने अपना गाना जारी रखा। और मौजूद लोग भी एक्टर की परफॉर्मेंस का मजा ले रहे हैं।
परंतु जैसे ही सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना का ये मोये मोये डांस का वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दी। कुछ लोगों को तो ये काफी पसंद आया और कुछ लोगों का कहना था कि आयुष्मान कितनी अजीब सी हरकते कर रहे हैं।
एक्टर आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना बैसे तो इन दिनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल की सफलता के बाद छुट्टी पर हैं। एक्टर अपनी फैमली संग वक्त बिता रहे हैं। परंतु खबरें है कि आयुष्मान खुराना के पास दो नई फिल्म हैं जिन पर अभी बात चल रही है। एक्टर ने अभी इनको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। बीच में ऐसी भी खबरें आई थी कि आयुष्मान खुराना किक्रेट के ऊपर कोई फिल्म करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
