आयुष्मान खुराना ने इसलिए रिजेक्ट की बधाई हो 2, राजकुमार राव को कहना पड़ा बधाई दो
अब ये तो फाईनल हो चुका है कि बधाई हो का सीक्वल बन रहा है और बधाई हो 2 में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेकिन सब इस बात से हैरान थे कि आखिर फिल्म में आयुष्मान खुराना क्यों नहीं हैं? अब इस बात का भी जवाब मिल चुका है।
दरअसल, बधाई हो 2 पहले आयुष्मान खुराना को ही ऑफर हुआ था। लेकिन फिल्म को रिजेक्ट करने के लिए आयुष्मान खुराना के पास दो ठोस कारण थे और दोनों ही वाजिब थे।

पहला तो ये कि आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली तीन फिल्मों में बहुत ज़्यादा व्यस्त थे और उनके पास डेट्स की कमी थी। और दूसरा ये कि फिल्म का प्लॉट कुछ ऐसा था जो आयुष्मान हाल ही में कर चुके हैं।
ऐसे में आयुष्मान के पास फिल्म को हां करने की कोई वजह नहीं थी। यही कारण है कि अब फिल्म का नाम बधाई हो 2 की जगह बधाई दो कर दिया गया है और इसे राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर आगे लेकर जाएंगे।
यहां देखिए बॉलीवुड के कुछ आने वाले सीक्वल -


Click it and Unblock the Notifications
