आयुष्मान खुराना ने तीसरी बार मिलाया आनंद एल राय से हाथ, पहली बार विदेश में शूट करेंगे फिल्म!
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लगातार कई शानदार फिल्में दी हैं और यही कारण है कि निर्देशक उनके साथ बार बार काम करना चाहते हैं। आपको शुभ मंगल सावधान तो याद ही होगी.. इसकी दूसरी फिल्म भी आई थी और काफी पसंद की गई थी। अब खबर आ रही है कि आयुष्मान खुराना के साथ इसके निर्देशक आनंद एल राय एक और फिल्म बनाने जा रहे हैँ। इसके लिए आयुष्मान खुराना से बात भी जारी है।
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसा कभी जल्दी हो सकता है। खबर है कि ये फिल्म नवंबर तक फ्लोर पर आएगी और ऐसा पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना भारत के बाहर शूट करेंगे।

खबरें हैं कि ये फिल्म बिग बजट, मल्टी-जॉनर ड्रामा होगी जो कि आयुष्मान खुराना के लिए काफी शानदार होने वाला है। हालांकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट करने का मन बनाया जा चुका है।
फिल्म का निर्देशन अनिरूद्ध अय्यर गणपति करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें को इस समय आयुष्मान खुराना अनेक को लेकर चर्चा में हैं खबर आई थी कि.. वह इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उन्हें इस फ़िल्म के जरिए अपने करियर में पहली बार इंक्रेडिबल इंडिया के खूबसूरत लोकेशंस को एक्सप्लोर करने का मौका मिला है।
काजीरंगा में शूटिंग के बाद, आयुष्मान अब शिलांग के बेहद खूबसूरत लोकेशन में शूटिंग करेंगे, जहां उन्होंने पहले कभी शूटिंग नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications