आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल को बताया ब्लॉकबस्टर, सीक्वल को लेकर हैं एक्साइटेड, बोले- "किसी को हंसाना.."

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म "ड्रीम गर्ल 2" के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे प्यार और तारीफ पर आयुष्मान ने अपना उत्साह जताया है।
आयुष्मान खुराना कहते हैं, "ड्रीम गर्ल एक ब्लॉकबस्टर थी। इसलिए, सीक्वल को पहली फिल्म की उम्मीदों से मेल खाना ही था। मैं रोमांचित हूं कि लोगों को ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर खूब पसंद आया है और मज़ेदार लग रहा है। मुझे खुशी है कि इससे लोगों को यह महसूस हो रहा है कि जब वे बड़े पर्दे पर फिल्म देखेंगे तो उनका भरपूर मनोरंजन होगा।"
हंसाना सबसे मुश्किल काम है
उन्होंने आगे कहा, "ड्रीम गर्ल 2 हर वर्ग के दर्शकों की फिल्म है। हम वादा करते हैं कि लोगों को एक अनूठा अनुभव होगा। मुझे राहत है कि लोग मुझे पूजा के लुक में पसंद कर रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाना एक बड़ा जोखिम था जो लड़की के रूप में कपड़े पहनता है और भ्रम पैदा करता है। मैं वास्तव में खुश हूं कि लोग मेरे इस अवतार को पसंद कर रहे हैं। किसी को हंसाना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ये सबसे कठिन काम है।''
बता दें, फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications