Dream Girl 2: सबसे खतरनाक परफॉर्मेंस देने वाले हैं आयुष्मान, बोले 'बेस्ट एक्ट्रेस' कैटेगरी में नॉमिनेशन चाहिए

Ayushmann Khurrana: "ड्रीम गर्ल 2" के साथ एक बार फिर आयुष्मान खुराना दर्शकों के सामने आने वाले हैं। फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे की जोड़ी है।
ड्रीम गर्ल-2 में हम आयुष्मान को एक महिला के रूप में क्रॉस-ड्रेस्ड देखते हैं, कभी साड़ी, तो कभी स्कर्ट पहने हुए। इस अवतार में आने के बारे में बात करते हुए, खुराना हंसते हुए कहते हैं, "एकता (कपूर) एक स्मार्ट निर्माता हैं और उन्होंने एक्टर और एक्ट्रेस का काम एक ही व्यक्ति से ले लिया.. इसीलिए मैं चाहता हूं कि इस बार मुझे भी बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन में शामिल किया जाए।"
एक्ट्रेसस के प्रति सम्मान बढ़ गया
आयुष्मान ड्रीम गर्ल 2 को अपनी जिंदगी की सबसे खतरनाक परफॉर्मेंस मान रहे हैं। अपने लुक को चेंज करने के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा, "यह वास्तव में बहुत ज्यादा कठिन नहीं था। मुझे थोड़ा वजन कम करना था और मेरे मेटाबोलिज्म की बदौलत मैं इसे जल्दी से कर सका। लेकिन महिलाओं और मेरी फीमेल सह-कलाकारों के प्रति मेरा सम्मान वास्तव में बहुत बढ़ गया है।"
फिल्म के बारे में आयुष्मान ने कहा, "ड्रीम गर्ल 2 शुरू से ही जॉयराइड रही है। स्क्रिप्ट हंसाने वाली है, और मैं एक बार फिर अपने प्रशंसकों के जीवन में हंसी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए उत्साहित हूं।"
बता दें, फिल्म में आयुष्मान- अनन्या के साथ.. परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications