शोहरत मिलते ही बदल गया था आयुष्मान खुराना का रंग, ताहिरा कश्यप से किया ब्रेकअप, बड़ा खुलासा!

ayushmann khurrana tahira kashyap

आयुष्मान खुराना की अपनी अलग कहानी है। एक रेडियो जॉकी से फिल्म स्टार बनना किसी हलवे को खाने जैसा तो बिल्कुल नहीं है। लेकिन जब शोहरत आती है तो साथ में कुछ बदलाव भी लाती है।

ऐसा ही कुछ हुआ था आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के बीच मेँ। आज भले ही दोनों पति पत्नी हैं लेकिन एक दौर आया था जब अभिनेता काफी मशहूर हो गए थे और ताहिरा से दूर होने लगे थे।

कहा जाता है कि 2004 में, लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ का दूसरा सीज़न जीतने के बाद खुराना रातों-रात प्रसिद्धि पा गए। इसके असर ये हुआ है कि आयुष्मान खुराना ने ताहिरा से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। इसका खुलासा खुद आयुष्मान खुराना ने किया है।

क्या बोले आयुष्मान खुराना?

हाल ही में वो मैशबल महफ़िल पर एक सेगमेंट के दौरान बात कर रहे थे। आयुष्मान ने कहा, "जब आप 16, 17 साल के होते हैं और किशोरावस्था में होते हैं तो प्रसिद्धि से निपटना बहुत मुश्किल होता है। मुझे याद है कि मैंने अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि मुझे अटेंशन मिल रही थी।" जैसे ही अभिनेता का ये बयान सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने साल 2008 में शादी कर ली थी। इसके बाद ही आयुष्मान खुराना फिल्म स्टार बने थे।

ब्रेकअप के पीछे का कारण

आयुष्मान खुराना ने ब्रेकअप के पीछे के कारण पर बात करते हुए बताया कि ये सिर्फ "अपना जीवन जीने" की इच्छा थी। उन्होंने साझा किया, "मैं उस समय चंडीगढ़ में सबसे लोकप्रिय व्यक्ति था और मैंने ताहिरा से यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि 'मैं अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं' लेकिन 6 महीने बाद मैं उसके पास वापस गया और उससे कहा कि 'मैं अब ऐसा नहीं कर सकता' फालतू लडका नहीं बन सकता मैं।'' फिलहाल दोनों साथ हैं और काफी खुश हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X