Dream Girl 2 पर नुसरत भरुचा को रिप्लेस करने पर आयुष्मान खुराना नव भी तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर वो होतीं तो...

आयुष्मान खुराना के आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' शुक्रवार यानी की 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है. दर्शक भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में आयुष्मान खुराना के साथ में नुसरत भरूचा नजर आई थी. लेकिन इस बार दूसरे पार्ट में नुसरत भरूचा को रिप्लेस करके अनन्या पांडे को लाया गया है. कुछ वक्त पहले नुसरत भरूचा ने भी फिल्म का हिस्सा न बनने पर दुख जताया था. लेकिन अब आयुष्मान खुराना ने भी इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
आयुष्मान, अनन्या संग उम्र के फासले को लेकर बोले ये बात
दरअसल आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त है. लेकिन इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान उनसे कुछ फिल्म को लेकर सवाल किए गए. एक्टर से उनकी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ में उम्र के फैसले को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'मेरे से बड़े-बड़े एक्टर्स का उम्र का फैसला और भी ज्यादा अधिक है.'
नुसरत भरूचा को रिप्लेस करने पर बोले आयुष्मान
इसके बाद में आयुष्मान खुराना से नुसरत भरूचा को रिप्लेस करने पर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि "ये एक ड्रीम गर्ल का ऑर्गेनिक सीक्वल है. इसी वजह से हमको एक अलग कास्ट चाहिए थी. मुझे ऐसा लगता है की अनन्या पांडे के फिल्म में होने की वजह से एक वैल्यू बढ़ चुकी है. जिस तरीके से उन्होंने फिल्म में मथुरा का एसेंट का इस्तेमाल किया वह काफी ज्यादा मजेदार नजर आया. उनके साथ में काम करके मुझे काफी मजा आया और आगे भी मैं उनके साथ में काम करना पसंद करूंगा."
ड्रीम गर्ल 2 को लेकर नर्वस हैं आयुष्मान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की इससे पहले एन एक्शन हीरो और डॉक्टर जी जैसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जिसको लेकर एक्टर से सवाल किया गया कि क्या वह 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर थोड़ा सा नर्वस है? जिस पर आयुष्मान ने जवाब देते हुए कहा कि "नर्वस होना काफी अच्छा है. मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मेरे दसवीं के बोर्ड के रिजल्ट आने वाले हैं. लेकिन मैं उसी के साथ-साथ काफी उत्साहित भी हूं. ड्रीम गर्ल 2 एक थिएटर वाली फिल्म है और इसकी एक बड़ी ऑडियंस भी है. यह एक पारिवारिक एंटरटेनर फिल्म होने वाली है."
अनन्या ने की थी पूजा बनने में मदद?
इसी इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना से एक बार फिर सवाल किया गया कि क्या अनन्या पांडे ने उनको फिल्म में महिला के किरदार को अच्छे से निभाने के लिए मदद की थी. जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि "सीन के वक्त हम काफी ज्यादा एक्टिंग करते रहते थे. अनन्या ने मुझे पूजा का किरदार निभाने को लेकर कोई भी टिप नहीं दी. पूजा का किरदार बहुत ही ज्यादा अलग है और फिल्म में अनन्या पांडे का किरदार काफी क्लास ही नजर आता है."


Click it and Unblock the Notifications