''मेरी फिल्म बाहुबली 2 के कारण फ्लॉप हुई..लोगों ने तो तारीफ ही की है''
मेरी प्यारी बिंदु के फ्लॉ होने कारण आयुष्मान खुराना ने बाहुबली 2 को बताया।
ये बात तो माननी पड़ेगी जब से बाहुूबली 2 फिल्म रिलीज़ हुई है उसके आसपास वाली फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी फर्क पड़ा है। आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की फिल्म मेरी प्यारी बिंदू मई में रिलीज़ हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई।

फिल्म के फ्लॉप होने का कारण लीड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बाहुबली 2 को बताया है। उन्होंने कहा कि पर्सनल लेवल पर तो मेरी फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। एक ओर लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई है तो एक ओर कुछ लोगों ने इसे कम पसंद किया है।
लेकिन मुझे लगता है कि मेरी फिल्म के कलेक्शन पर बाहुबली 2 का काफी प्रभास पड़ा है। अगर बाहुबली 2 उस समय थियेटर में नहीं होती तो शायद मेरी फिल्म और कलेक्शन कर लेती।
खैर, बात तो सही है..जब बाहुबली के सामने सलमान की ट्यूबलाइट नहीं चली तो बाकी फिल्में क्या चीज़ है। फिलहाल नज़र डालिए बाहुबली 2 के रिकॉर्ड्स पर..


Click it and Unblock the Notifications











