तीसरी बार बन गई Blockbuster जोड़ी, आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म में दिखेंगीं भूमि पेडनेकर
आयुष्मान खुराना एक शानदार अभिनेता हैं और उनकी सारी फिल्म काफी अलग और जबरदस्त है। हाल ही में उनकी फिल्म बधाई हो रिलीज हुई थी जिसने काफी शानदार कमाई की और सुपरहिट साबित हुई। अब आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहें हैं जिसमें उनके साथ एक बार फिर से भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। इसके पहले भी भूमि पेडनेकर ने उनके साथ फिल्म जोर लगा के हइशा और शुभ मंगल सावधान में काम किया है।
दोनो काफी अच्छे कलाकार हैं और जब-जब साथ आते हैं धमाका होता है। इस फिल्म का नाम 'बाला' है और इसको स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक निर्देशित कर रहें हैं।

इसके पहले आयुष्मान खुराना को फिल्म ड्रीम गर्ल मिली है जिसमें वो नुसरत भरुचा के साथ नजर आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना बैक टू बैक शानदार फिल्में दे रहें हैं।
इस साल उनकी दो फिल्में अंधाधुन और बधाई हो ने उनको मैन ऑफ द ईयर बना दिया है..उनकी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि आयुष्मान खुराना काफी अच्छे समय से गुजर रहें हैं। आइए देखते हैं कि हाल ही में कौन कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











