1st Day 1st Show: आयुष्मान खुराना की 'बाला' रिलीज- दर्शकों ने कहा, सुपरहिट है फिल्म
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम स्टारर फिल्म बाला सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से तारीफ पर तारीफ मिल रही है। वहीं, अब आम पब्लिक भी फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। बढ़िया कहानी और शानदार अभिनय के साथ यह फिल्म सभी का दिल जीत रही है। भारत में यह फिल्म 3000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जबकि ओवरसीज में 550 स्क्रीन पर।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म गंजेपन के विषय के साथ साथ समाज के कई मुद्दों को छूती है। 'बाला' आपको खुद को प्यार करना सिखाती है। खास बात है कि बाला आयुष्मान की बैक टू बैक सातवीं हिट साबित हो सकती है। 2019 में इससे पहले आयुष्मान की आर्टिकल 15 और ड्रीम गर्ल सुपरहिट हो चुकी है। वहीं, अब बाला से भी आयुष्मान सबका दिल जीत रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications