सलमान खान की 'भारत' के साथ जुड़ेगा 'आर्टिकल 15' का दमदार ट्रेलर- धमाका फाइनल है
सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को देशभर में रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि यह साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। बहरहाल, भारत के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' का ट्रेलर जोड़ा जा रहा है। कुछ ही दिनों रिलीज हुए इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। आयुष्मान की यह फिल्म 28 जून को रिलीज होगी।
भारत ईद के मौके पर रिलीज हो रही है और उसके साथ ही दिखेगा 'आर्टिकल 15' का दमदार ट्रेलर। फ़िल्म के निर्माता सलमान खान के विशाल प्रशंसकों की संख्या से भलीभांति वाकिफ़ रखते है और ये ही वजह है कि 'आर्टिकल 15' के ट्रेलर को भारत के साथ दिखाने का फ़ैसला लिया गया है जो फिल्म के प्रति व्यापक लोकप्रियता लाएगा।

डिजिटल स्पेस के माध्यम से दर्शकों की दिलचस्पी को जकड़ते हुए, सलमान की विशाल लोकप्रियता को मद्देनजर रखते हुए भारत के साथ फ़िल्म का ट्रेलर निर्माताओं के लिए लाभदायक साबित होगा।
आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 15' लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दसवें संस्करण में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ओपनिंग नाइट फिल्म होगी।
फिल्म में ईशा तलवार, एम नसार, मामोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी नज़र आएंगे। 'आर्टिकल 15' अनुभव सिन्हा और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्देशित और निर्मित है।


Click it and Unblock the Notifications