TRAILER: आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'- मजबूत विषय और दमदार स्टारकास्ट
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल 15 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और कोई शक नहीं कि यह काफी दमदार है। पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे आयुष्मान खुराना यहां जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की स्टारकास्ट काफी मजबूत दिख रही है और यह विषय फिल्म को साल की सबसे दमदार फिल्म साबित कर सकता है।
फिल्म में आयुष्मान के साथ ईशा तलवार, मनोज पहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। बता दें, भारतीय संविधान में अनुच्छेद 15 के तहत धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर भेद नहीं किया जा सकता। यह फिल्म इसी विषय पर आधारित है।

फिल्म में कुछ रियल लाइफ घटनाओं को भी लिया गया है। लेकिन मुख्य तौर पर किसी एक घटना पर आधारित नहीं है। मुल्क के बाद, अनुभव सिन्हा की यह फिल्म एक बार फिर लोगों को ना सिर्फ हिलाकर रख देगी.. बल्कि इस मुद्दे पर सोचने को मजबूर करेगी। फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यहां देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications