आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' हो गई लीक- पूरी की पूरी फिल्म HD में उपलब्ध
आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 शुक्रवार को रिलीज हुई और रिलीज के तीन दिनों में ही फिल्म को ऑनलाइन पाइरेसी का निशाना बनना पड़ा। फिल्म को तमिलरॉकर्स नाम की वेबसाइट ने लीक कर दिया है और पूरी की पूरी फिल्म फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। जाहिर है यह फिल्म के निर्माताओं के लिए बड़ा झटका है, इससे फिल्म की कमाई पर असर दिख सकता है।
आर्टिकल 15 ने तीन दिनों में 20 करोड़ तक की कमाई कर ली है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अपनी विषय और दमदार स्टारकास्ट की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है।

यह पहली बार नहीं, जब किसी बॉलीवुड फिल्म को रिलीज होते ही लीक कर दिया गया हो। कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
फिलहाल आप देखें कि कौन कौन सी फिल्में हाल ही में तमिल रॉकर्स पर देखते ही देखते लीक हो गईं-


Click it and Unblock the Notifications











